-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर एसएसपी ने परिवार संग बालगृह में मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे उपहार और मिठाइयां
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर दीपावली के पावन अवसर पर सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए बालगृह में रहने वाले बच्चों के साथ त्योहार मनाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर दीपावली के पावन अवसर पर सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन सिंह ने मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए बालगृह में रहने वाले बच्चों के साथ त्योहार मनाया। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड स्थित बालक एवं बालिका गृह पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसएसपी अभिनंदन सिंह और उनके परिवार ने बालगृह में रह रहे बालक-बालिकाओं को मिठाई, पटाखे, मोमबत्तियां और पिज्जा वितरित किए। बच्चों ने भी अतिथियों का उत्साह के साथ स्वागत किया। एसएसपी ने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उनके साथ कुछ समय बिताया। उन्होंने बच्चों को त्योहार के महत्व के बारे में बताते हुए खुशियों और सकारात्मकता के साथ दीपावली मनाने का संदेश दिया। एसएसपी की पत्नी और उनके बच्चों ने भी बालगृह के बच्चों के साथ बातचीत की तथा उन्हें उपहार देकर उत्साहित किया। परिवार के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लिया। इस दौरान बालगृह का वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया। उपहार और मिठाई पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर एसएसपी अभिनंदन सिंह की पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहारों का वास्तविक आनंद दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने में है। समाज के ऐसे बच्चे, जिन्हें विशेष देखभाल और अपनत्व की आवश्यकता है, उनके साथ समय बिताना और उन्हें परिवार जैसा माहौल देना भी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। सहारनपुर पुलिस की इस पहल के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक त्योहारों की खुशियां पहुंचाने और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया गया। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों को अपनापन और सम्मान देने के साथ त्योहार को यादगार बना दिया।
Murder News: दोस्ती को लेकर JNU में हुई खूनी झड़प, छात्र की एक आंख की गई रोशनी
Delhi AQI Today: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, रोहिणी से जहांगीरपुरी तक प्रदूषण का कहर
उत्तर प्रदेश: मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खोया और कराची हलवा के नमूने लिए
उत्तर प्रदेश: मंडल स्तरीय दिव्य दीपावली मेले का शुभारंभ, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने किया उद्घाटन