Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पनवाड़ी में सपा की हुई पीडीए महापंचायत, महेंद्र सिंह राजपूत ‘बीरा’ के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 12/08/2026 11:21:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 12/08/2026 11:21:38 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पनवाड़ी में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। अवध गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और चरखारी विधानसभा से पार्टी के दावेदार महेंद्र सिंह राजपूत ‘बीरा’ के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। आयोजकों के अनुसार, महापंचायत में करीब 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। भीड़ अधिक होने के कारण पंडाल में जगह कम पड़ गई और कई कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ और ‘बीरा भैया संघर्ष करो’ जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीडीए के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों को एकजुट करना तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को मजबूत करना बताया गया। मंच से वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, रोजगार, शिक्षा, किसान और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

पुष्पेंद्र यादव ‘ममना’ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से छात्र, किसान और युवा परेशान हैं। उन्होंने नीट परीक्षा, खाद-बीज, मूंगफली बीज और फसल बीमा से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों को राजनीतिक एवं सामाजिक अधिकार दिलाने के लिए पीडीए को मजबूत किया जाएगा। पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने भी सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने रोजगार, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण, सड़क निर्माण और नीट अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में जनता सरकार के कामकाज का हिसाब लेगी। महापंचायत की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने की। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह राजपूत ‘बीरा’, अजय राज यादव, विनोद राजपूत, भागीरथ यादव, इंजीनियर करण सिंह राजपूत, मारुति साहू, श्रवण साहू, गजेंद्र कुशवाहा और जमीला बेगम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम विश्वकर्मा ने किया। महापंचायत के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
 

Related News

राजस्थान: मेवाड़ करियर पॉइंट का हुआ भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर देने पर दिया गया जोर

पंजाब: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने तैयारियों की करी समीक्षा 

राजस्थान: हरियाली अमावस्या पर जाशमा-मंगरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में IBET Expo-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, ऊर्जा मंत्री बोले- कचरे को बनाएं ऊर्जा और रोजगार का साधन

हरियाणा: घिराय गांव में डीसी राहुल नरवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 50 शिकायतों पर हुई सुनवाई

उत्तर प्रदेश: महोबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर लकड़ी से किया गया हमला, अस्पताल में हुई मौत


Featured News