Contact for Advertisement 9919916171


पंजाब: चार स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, चंडीगढ़ में मचा हड़कंप

- Photo by : social media

पंजाब   Published by: Ghanshyam Das , Date: 12/08/2026 11:04:17 am Share:
  • पंजाब
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 12/08/2026 11:04:17 am
Share:

संक्षेप

पंजाब: चंडीगढ़ शहर के चार प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

विस्तार

पंजाब: चंडीगढ़ शहर के चार प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी। बम डिटेक्शन टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजकर स्कूल परिसरों और आसपास के इलाकों की गहन जांच की गई। जिन स्कूलों को धमकी मिलने की सूचना है, उनमें सेक्टर-9बी स्थित कॉर्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-26 का सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-45बी का सेंट स्टीफंस स्कूल शामिल हैं। एक साथ चार स्कूलों को धमकी मिलने से पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कंट्रोल रूम में सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीमों को स्कूलों में भेजा। सुरक्षा कर्मियों ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों की जांच की। फिलहाल किसी वास्तविक विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच में जुटी है। धमकी किस नंबर से दी गई और उसमें क्या कहा गया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां धमकी की सत्यता की जांच करने के साथ इसके पीछे की वजह और जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। बताया गया कि यह धमकी सीआईएसएफ कंट्रोल रूम को मिली थी। इससे पहले भी चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय स्थित सीआईएसएफ कंट्रोल रूम को ई-मेल के जरिए बम धमकी मिली थी। उस समय ऑपरेशन सेल, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चारों स्कूलों की सुरक्षा जांच पूरी करने के साथ धमकी से जुड़े तकनीकी सुराग जुटाने में लगी हैं।
 

Related News

राजस्थान: मेवाड़ करियर पॉइंट का हुआ भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर देने पर दिया गया जोर

पंजाब: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने तैयारियों की करी समीक्षा 

राजस्थान: हरियाली अमावस्या पर जाशमा-मंगरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में IBET Expo-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, ऊर्जा मंत्री बोले- कचरे को बनाएं ऊर्जा और रोजगार का साधन

हरियाणा: घिराय गांव में डीसी राहुल नरवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 50 शिकायतों पर हुई सुनवाई

उत्तर प्रदेश: महोबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर लकड़ी से किया गया हमला, अस्पताल में हुई मौत


Featured News