Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: हाईवे पर मानवता की मिसाल: खराब कार सवारों की मदद को आगे आई पुलिस टीम

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 19/06/2026 02:01:38 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 19/06/2026 02:01:38 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तैनात पुलिस टीम ने मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर परेशान यात्रियों की मदद कर सराहनीय कार्य किया।

विस्तार

उत्तराखंड: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तैनात पुलिस टीम ने मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर परेशान यात्रियों की मदद कर सराहनीय कार्य किया। गुरुवार 18 जून को उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा अपनी टीम के साथ हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बड़गांव कट के पास दिल्ली से देहरादून जा रही एक कार अचानक खराब हो गई। इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण कार बीच रास्ते में रुक गई, जिससे उसमें सवार लोग घबरा गए और अनजान क्षेत्र में खुद को असहाय महसूस करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस टीम तुरंत कार सवारों के पास पहुंची। उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा ने यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्या जानी और उनका हालचाल भी पूछा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई तथा कार को सुरक्षित तरीके से वर्कशॉप तक भिजवाने की व्यवस्था कराई।

स्थानीय थाना प्रभारी उम्मेद कुमार के निर्देशन में हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मियों की यह कार्यशैली आमजन के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस टीम लगातार हाईवे और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सक्रिय रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। यात्रियों ने पुलिस की इस मदद और संवेदनशील व्यवहार की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में पुलिस ने जिस तरह तुरंत सहायता की, उससे उन्हें काफी राहत मिली। जाते समय यात्रियों ने पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा, हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल अनिकेत तथा चालक होमगार्ड सुंदर पाल मौजूद रहे।