-
☰
राजस्थान: वृद्धजनों और युवाओं के संवाद अभियान में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली कस्बे के डाबला रोड़ स्थित महात्मा बुद्ध संस्थान द्वारा संचालित स्वयंसिद्धा आश्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार चलाये जा रहे सात दिवसीय वृद्धजनों के साथ युवाओं का संवाद अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली कस्बे के डाबला रोड़ स्थित महात्मा बुद्ध संस्थान द्वारा संचालित स्वयंसिद्धा आश्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार चलाये जा रहे सात दिवसीय वृद्धजनों के साथ युवाओं का संवाद अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आश्रम में रह रहे बुजुर्ग नागरिकों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। संस्थान के सचिव डॉ. एच. एन. धोलीवाल ने कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वृद्धजन हमारी सभ्यता व संस्कृति के रक्षक हैं और वे आने वाली पीढ़ी के सच्चे मार्गदर्शक हैं। इसलिए समाज और युवाओं की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे बुजुर्गों के मान-सम्मान और सेवा में कोई कमी ना आने दें। डॉ. धोलीवाल ने आश्रम के आवासियों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री वृद्धावस्था सम्मान पेंशन योजना, राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी, ताकि सभी आवासी इन योजनाओं का पूरा लाभ उठा सके। संचालन योगा टीचर ताराचन्द सैनी ने किया। इस दौरान मैनेजर कानाराम, नर्सिंग स्टॉफ मुकेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, राधेश्याम, राजकुमार, उमराव लाल, चंचल व विमला सुरेला सहित 35 आवासी बुजुर्ग उपस्थित रहे।
गुजरात: हाईटेंशन लाइन मुद्दे पर किसानों का आंदोलन तेज, न्याय और मुआवजे की उठी मांग
उत्तर प्रदेश: जैन समाज ने निकाली जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा
उत्तर प्रदेश: विकास प्राधिकरण पर अवैध निर्माण को संरक्षण देने के आरोप, जेई की भूमिका पर उठे सवाल
हरियाणा: सफाई अभियान तेज, कचरा फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई
गुजरात: ऊंझा नगरपालिका को मिला आधुनिक फायर टेंडर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
उत्तर प्रदेश: रायबरेली हाईवे पर सर्राफा व्यापारी को गोली मार लाखों की लूट