-
☰
बिहार: जिला पदाधिकारी ने महादलित बस्ती में बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और खुशियां
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: कटिहार दीपावली के अवसर पर समाज के हर वर्ग तक त्योहार की खुशियां पहुंचाने के उद्देश्य से कटिहार जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी के साथ कटिहार सदर प्रखंड की दलन पूर्व पंचायत के पुराना टोला सिरसा स्थित महादलित बस्ती पहुंचकर स्थानीय परिवारों और बच्चों के साथ दीपावली मनाई।
विस्तार
बिहार: कटिहार दीपावली के अवसर पर समाज के हर वर्ग तक त्योहार की खुशियां पहुंचाने के उद्देश्य से कटिहार जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी के साथ कटिहार सदर प्रखंड की दलन पूर्व पंचायत के पुराना टोला सिरसा स्थित महादलित बस्ती पहुंचकर स्थानीय परिवारों और बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों के साथ दीप जलाए और मिठाइयां वितरित कर उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को भी दीपावली की खुशियों में शामिल करना था। जिला पदाधिकारी ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें मिठाइयां एवं दीप वितरित किए। अधिकारियों के इस आत्मीय व्यवहार से बस्ती के लोगों में उत्साह देखने को मिला। बच्चों के साथ दीप जलाकर जिला पदाधिकारी ने उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और खुशियां बांटने का संदेश देता है। त्योहार की वास्तविक खुशी तभी है, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ भी खुशियां साझा की जाएं। उन्होंने कटिहार के सभी नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। जिला पदाधिकारी ने लोगों से सुरक्षित और स्वच्छ दीपावली मनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि दीप और मोमबत्तियां सुरक्षित स्थानों पर जलाएं तथा बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें। इसके अलावा बिजली के उपकरणों का सावधानी से इस्तेमाल करने और बुजुर्गों, बच्चों तथा पशु-पक्षियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने ध्वनि एवं वायु प्रदूषण से बचने और स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया। इस पहल के माध्यम से जिला प्रशासन ने संदेश दिया कि प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं के संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनापन, सम्मान और खुशियां पहुंचाना भी उसका महत्वपूर्ण दायित्व है।
Murder News: दोस्ती को लेकर JNU में हुई खूनी झड़प, छात्र की एक आंख की गई रोशनी
Delhi AQI Today: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, रोहिणी से जहांगीरपुरी तक प्रदूषण का कहर
उत्तर प्रदेश: मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खोया और कराची हलवा के नमूने लिए
उत्तर प्रदेश: मंडल स्तरीय दिव्य दीपावली मेले का शुभारंभ, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने किया उद्घाटन