Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: जमीनी विवाद में मक्का फसल बर्बाद, किसान ने लगाई न्याय की गुहार

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Md Firoz Alam , Date: 08/04/2026 11:53:00 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Md Firoz Alam ,
  • Date:
  • 08/04/2026 11:53:00 am
Share:

संक्षेप

बिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौक चामा गांव में एक बार फिर जमीनी विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया है।

विस्तार

बिहार: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौक चामा गांव में एक बार फिर जमीनी विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया है। यहां आपसी रंजिश में खड़ी फसल को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, चौक चामा गांव निवासी 51 वर्षीय लखन यादव की खेत में लगी खड़ी मक्का की फसल को सोमवार देर रात करीब 10 बजे कुछ लोगों ने काटकर बर्बाद कर दिया। आरोप है कि चार लोग हाथ में हसुवा लेकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेत में पहुंचे और पूरी फसल को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित लखन यादव ने बताया कि यह जमीन मौजा करीमुल्लापुर में स्थित है, जो उनकी पत्नी रीता देवी के नाम पर दर्ज है। जमीन का खाता नंबर 1063, खेसरा संख्या 3501 और कुल रकवा 1 एकड़ 66 डिसमिल है। इसी जमीन पर उन्होंने मेहनत से मक्का की फसल लगाई थी, जिसे अब पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया है।

लखन यादव का आरोप है कि इस जमीन को लेकर पहले से ही उनके परिवार में विवाद चल रहा था। उनके भाई और पिता द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी कि फसल को नष्ट कर दिया जाएगा, और आखिरकार वही हुआ। घटना के बाद पीड़ित ने अमदाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसान की मेहनत पर इस तरह पानी फेरने की घटना ने स्थानीय लोगों को भी आक्रोशित कर दिया है। अब सभी की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर कब तक पीड़ित को न्याय मिलता है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होती है।


 


Featured News