Contact for Advertisement 9919916171


दिल्ली: कानूनी जागरूकता को लेकर न्याय एवं अधिकार समिति ने आयोजित की विचार गोष्ठी

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 24/11/2026 03:05:52 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 24/11/2026 03:05:52 pm
Share:

विस्तार

दिल्ली: न्याय एवं अधिकार समिति की नई दिल्ली इकाई की ओर से रविवार को खानपुर देवली रोड स्थित कार्यालय सभागार में ‘सामाजिक कार्य एवं कानूनी जागरूकता’ विषय पर विचार गोष्ठी और बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधिक विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समिति के पदाधिकारियों ने आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार जैन ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कानून की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए। अपने अधिकारों और कर्तव्यों की समझ होने से लोग शोषण और अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं।

मुख्य अतिथि लेखक एवं शोधकर्ता विकास खितौलिया ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और कानूनी सहायता का लाभ पहुंचाना ही सच्चा सामाजिक कार्य है। वहीं, विशिष्ट अतिथि प्रदीप पांडेय ने युवाओं से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आगे आने और कानूनी जागरूकता अभियान में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन समिति के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय कुकरेजा ने किया। उन्होंने बताया कि समिति दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को निःशुल्क कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगी। इस दौरान पी.के. सिंह ने भी लोगों से बिना डर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजन में संयोजक महेंद्र सिंह, अरविंद प्रभाकर, दिल्ली महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निक्की डबास और मदन सिंह सहित समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों का सहयोग रहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Featured News