-
☰
गुजरात: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता हुआ अभियान, 16 नशा पीड़ितों को उपचार और दवाइयां कराईं उपलब्ध
- Photo by : social media
विस्तार
गुजरात: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने थाना आजाद नगर क्षेत्र के गांव टोकस-पातन और हिसार शहर के गांधी बूथ के आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और पुरुषों से संवाद कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों से अपने बच्चों को नशे से दूर रखने और उन्हें शिक्षा, खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने की अपील की गई। टीम ने ग्रामीणों, सरपंच, नशा पीड़ितों और उनके परिजनों से मुलाकात कर नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी दी। पुलिस टीम ने नशा पीड़ितों को नियमित उपचार और दवाइयां लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणों से नशा तस्करों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की गई। अभियान के दौरान दो नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। जिला हिसार क्षेत्र के पांच नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। वहीं नागरिक अस्पताल हिसार में तीन नशा पीड़ितों को पहली बार दवा दिलाई गई और आठ नशा पीड़ितों को दूसरी बार दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान नशा पीड़ितों के ब्लड टेस्ट और काउंसलिंग भी कराई गई। इस तरह कुल 16 नशा पीड़ितों को घर और नागरिक अस्पताल के माध्यम से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा पीड़ितों को अपराधी समझकर उनसे दूरी बनाने के बजाय उनके उपचार और पुनर्वास में सहयोग करना जरूरी है। पुलिस नशा पीड़ितों को उपचार दिलाने में हरसंभव सहायता करेगी।
पंजाब: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने तैयारियों की करी समीक्षा
राजस्थान: हरियाली अमावस्या पर जाशमा-मंगरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हरियाणा: घिराय गांव में डीसी राहुल नरवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 50 शिकायतों पर हुई सुनवाई
उत्तर प्रदेश: महोबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर लकड़ी से किया गया हमला, अस्पताल में हुई मौत