Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: शिकायतों के समाधान की नियमित निगरानी करें अधिकारी, डीसी ने दिए निर्देश

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 13/11/2026 10:34:21 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 13/11/2026 10:34:21 am
Share:

विस्तार

गुजरात: झज्जर आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में गुरुवार, 12 नवंबर को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी वर्षा खांगवाल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र (PPP), आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। डीसी ने इन मामलों की नियमानुसार जांच कर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा भी किया गया।

डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उनकी जिम्मेदारी केवल शिकायतें दर्ज करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके समाधान की प्रक्रिया की नियमित निगरानी भी की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें और निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई पूरी करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आयोजित होने वाले समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याएं रखने की सुविधा देना है, ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों से आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और जनसेवा को प्राथमिकता देने की अपील की। शिविर में सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, डीडीपीओ निशा तंवर, सिंचाई विभाग के एक्सईएन खिवलेश भारद्वाज, एमीनेन्ट पर्सन सुरेंद्र शर्मा और एएफएसओ अमरजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।