-
☰
मध्य प्रदेश: करोली चौकी और मांधाता पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नकदी के साथ दो मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुंदी खंडवा जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए खंडवा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत 10 नवंबर 2026 को पुलिस चौकी करोली और थाना मांधाता की संयुक्त टीम ने ग्राम करोली में दबिश देकर जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुंदी खंडवा जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए खंडवा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत 10 नवंबर 2026 को पुलिस चौकी करोली और थाना मांधाता की संयुक्त टीम ने ग्राम करोली में दबिश देकर जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश के पत्ते और दो मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख 63 हजार 250 रुपये की मश्रुका जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी करोली सहायक उपनिरीक्षक अखिलेश मंडलोई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करोली स्थित राजपूत समाज मांगलिक भवन के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मांधाता और चौकी करोली की संयुक्त पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 हजार 250 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस और एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की। जब्त की गई कुल मश्रुका की कीमत 1 लाख 63 हजार 250 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस चौकी करोली में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मौके से फरार हुए अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अखिलेश मंडलोई, आरक्षक दीपक गुप्ता (833) तथा थाना मांधाता के आरक्षक सुधाकर (796), पवन (471), सुरेंद्र (657) और रवि (617) की सराहनीय भूमिका रही। खंडवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।