Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अम्बाला पुलिस ने आयोजित की जिला स्तरीय रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ghanshyam Das , Date: 27/11/2026 10:12:14 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 27/11/2026 10:12:14 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अम्बाला पुलिस ने शिक्षा विभाग के सहयोग से डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिले के 42 स्कूलों और 3 कॉलेजों की कुल 18 टीमों ने भाग लिया और यातायात नियमों से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करना था। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को स्वयं नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

अम्बाला पुलिस द्वारा विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। ये प्रतियोगिताएं जिला, रेंज और राज्य स्तर पर आयोजित की जाती हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता आगामी रेंज स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। रेंज स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रेंज स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भी जल्द किया जाएगा। कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली, एसपीसी सदस्य राकेश मक्कड़, डॉ. पुनीत जैन, दीपक आनंद और गुरमीत सिंह चोपड़ा उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से ट्रैफिक कोऑर्डिनेटर उप निरीक्षक चरणजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक मान सिंह और महिला मुख्य सिपाही मनीषा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। अम्बाला पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और अनमोल जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद की नई पुलिस कमिश्नर बनीं लक्ष्मी सिंह, जे. रविन्द्र गौड़ को गौतमबुद्धनगर की कमान

हरियाणा: हांसी समाधान शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हरियाणा: लुवास में संविधान दिवस पर सामूहिक प्रस्तावना वाचन, विकसित भारत के संकल्प को किया मजबूत

हरियाणा: हांसी पुलिस ने ऑटो मार्केट और बीएसएनएल एक्सचेंज के पास चलाया विशेष चेकिंग अभियान

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में 28वीं जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

उत्तर प्रदेश: आगरा पुलिस ने शुरू किया परिवार विवाद निवारण केंद्र, काउंसलिंग से सुलझेंगे पारिवारिक विवाद


Featured News