Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: घर में चोरी का हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी समेत चोरी का माल हुआ बरामद 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Gaurav Singla , Date: 06/05/2026 05:44:58 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Gaurav Singla ,
  • Date:
  • 06/05/2026 05:44:58 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पंचकूला में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है।

विस्तार

हरियाणा: पंचकूला में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। थाना चण्डीमन्दिर क्षेत्र में हुई घर में घुसकर चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवरात और नकदी बरामद की है। 

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, दिनांक 25 अप्रैल को गांव अलीपुर निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस चौकी रामगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि देर रात करीब 1:30 बजे अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर अलमारी से सोने का मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठी, चांदी के कंगन, पायल तथा करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया।। शिकायत के आधार पर थाना चण्डीमन्दिर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। हमारी क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इन्चार्ज मुकेश सैनी की अगुवाई में गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 3 मई 2026 को आरोपी रामशरण उर्फ सन्नी निवासी अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया, पंचकूला को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: आरोपी को 4 मई को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया व आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए गए। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया कि पंचकूला जिला में अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।