Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: उनियारा बस स्टैंड पर लगा भीषण जाम, 108 एंबुलेंस और पुलिस वाहन भी फंसे
 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 07/05/2026 03:25:33 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 07/05/2026 03:25:33 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: उनियारा शहर के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर एक बजे बाद से बार-बार लगने वाले जाम ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी।

विस्तार

राजस्थान: उनियारा शहर के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर एक बजे बाद से बार-बार लगने वाले जाम ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जाम में 108 एंबुलेंस करीब 10 मिनट तक फंसी रही, वहीं पुलिस की 112 वाहन भी जाम में निकलने के लिए संघर्ष करती नजर आई। लगातार लग रहे जाम के कारण बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा और कई दर्जन छोटे-बड़े वाहन लंबे समय तक फंसे रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार बस स्टैंड से होकर गुजरने वाले अवैध मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों थी।  मिट्टी से भरे भरे ट्रैक्टर ट्रॉली बार-बार आने जाने से जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। जब कि मिट्टी के ट्रैक्टर ट्रॉली रात के समय डालनी चाहिए थी जबकि यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं रहती है।

इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को  प्लांटों तक मिट्टी पहुंचाने के लिए लगातार आवाजाही करनी पड़ रही है, जिससे बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिनभर लगभग हर आधे घंटे बाद जाम की स्थिति बन रही थी। बस स्टैंड क्षेत्र पहले से ही संकरा होने और यहां निजी बसों, रोडवेज बसों, ऑटो रिक्शा एवं ठेलों की भीड़ रहने के कारण यातायात दबाव बना रहता है। ऐसे में भारी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगातार आवाजाही से हालात और बिगड़ गए। कई बार वाहन चालक आमने-सामने फंस गए, जिससे सड़क पर लंबी कतारें लग गईं। जाम के दौरान सबसे अधिक परेशानी मरीज और यात्रियों को उठानी पड़ी। 108 एंबुलेंस में मौजूद खेरली निवासी सचिन कुमार बेरवा
मरीज को रेफर करने पर अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। 


राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी भी अनभिज्ञ बने रहे एवं एक यातायात पुलिस रहने के कारण यातायात व्यवस्था सुधारने में परेशानी की सामना करना पड़ रहा है।लेकिन भारी वाहनों की अधिकता और अव्यवस्थित पार्किंग के चलते स्थिति नियंत्रण से बाहर बनी रही। कई बार पुलिस की 112 वाहन भी जाम में फंस गई, जिससे लोगों ने यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध रोक लगाई जाए तथा अवैध मिट्टी खनन में लगे वाहनों पर कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। नागरिकों ने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थायी यातायात पुलिसकर्मी तैनात करने, अवैध पार्किंग हटाने तथा वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने की भी मांग की है, ताकि आमजन को बार-बार लगने वाले जाम से राहत मिल सके।