-
☰
हरियाणा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक केस का चौथा आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 12 ग्राम 07 मिलीग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ काला पुत्र अनुप सिंह वासी गांव कालरो थाना मधुबन जिला करनाल के रूप में हुई है। इस संबंध में एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में इससे पूर्व आरोपी कर विक्रम, कृष्ण व जितेंद्र को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई दौराने पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस नशा तस्करी के मामले में उनका अन्य साथी प्रदीप कुमार भी शामिल था। इसके बाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी है। जिला पुलिस करनाल ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।