-
☰
हरियाणा: हांसी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां हुई तेज, डीसी ने लिया जायजा
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हांसी के प्रथम जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार 11 अगस्त को उपायुक्त राहुल नरवाल ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम एवं नोडल अधिकारी राजेश खोथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समारोह के लिए निर्धारित दोनों स्थलों का निरीक्षण किया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन हांसी के राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में किया जाएगा। वहीं, मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। बारिश होने की स्थिति में समारोह का आयोजन अनाज मंडी परिसर में किया जाएगा। उपायुक्त ने दोनों स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। डीसी राहुल नरवाल ने समारोह स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाने और जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश की स्थिति में मंच, वीआईपी, आमंत्रित अतिथियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सुरक्षा प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने समारोह स्थल के आसपास यातायात सुचारू रखने, वाहनों की पार्किंग तथा आगंतुकों के प्रवेश और निकास के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।इस दौरान सीटीएम हिमांशु चौहान, डीएसपी विनोद शंकर, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र श्योराण, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि हांसी का प्रथम जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यता, अनुशासन और सुरक्षित वातावरण के साथ संपन्न हो। इसके लिए दोनों संभावित स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
पंजाब: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने तैयारियों की करी समीक्षा
राजस्थान: हरियाली अमावस्या पर जाशमा-मंगरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हरियाणा: घिराय गांव में डीसी राहुल नरवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 50 शिकायतों पर हुई सुनवाई
उत्तर प्रदेश: महोबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर लकड़ी से किया गया हमला, अस्पताल में हुई मौत