-
☰
हरियाणा: विजय पर्व पर पुष्कर सिंह धामी ने सराहा डायरेक्ट सेलिंग मॉडल
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एडब्लूपीएल जैसे संस्थान डायरेक्ट सेलिंग के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वदेशी उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं।
विस्तार
हरियाणा: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एडब्लूपीएल जैसे संस्थान डायरेक्ट सेलिंग के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वदेशी उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा यह मॉडल न केवल लाखों लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है, बल्कि उनके व्यक्तित्व और क्षमताओं को निखारने का भी अवसर दे रहा है। उन्होंने एडब्लूपीएल के प्रबंध निदेशक डॉ. संजीव कुमार और उनकी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मातृशक्ति और युवाओं पर विशेष जोरः सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं और युवा आर्थिक मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। कहा आज महिलाएं मजबूती से समाज में पहचान बना रही हैं।
गुरुग्राम में रविवार को आयोजित विजय पर्व कार्यक्रम में एक साथ एक लाख लोगों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का रिकॉर्ड बनने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के द्वारा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को सर्टिफिकेट सौंपा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विकास के आंकड़ों को भी मजबूती से रखा। उन्होंने बताया ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 के दौरान 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिनमें से एक लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल के मंत्र को साकार करने के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड लांच किया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सक्रिय योगदान दें। धामी ने कहा कि उत्तराखंड में बिजली उत्पादन तीन गुना है।
राजस्थान: जिला उत्थान योजना की हुई समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
राजस्थान: मुआवजा व बीमा क्लेम में भेदभाव के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान: कैश वैन में लगी भीषण आग, निवाई झिलाई पुलिया पर मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश: गैस सिलेंडर विस्फोट से गंभीर रूप से झुलसी महिला, गांव में बना दहशत का माहौल