-
☰
हरियाणा: चेयरमैन बनने पर राजेश ठकराल का हुआ भव्य स्वागत, बोले- व्यापारियों की हर समस्या का होगा समाधान
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हांसी ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन बनाए जाने के बाद राजेश ठकराल का हांसी शहर में व्यापारियों और सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में व्यापारियों ने फूलमालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नेहरू कॉलेज के पास रमेश पुनिया की ओर से जलपान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि राजू ठाकुर द्वारा भोजन कार्यक्रम रखा गया। सेक्टर-2 स्थित बद्रीनाथ सोसायटी में पवन सैनी और रिंकू सैनी की ओर से स्वागत समारोह आयोजित हुआ। अग्रसेन चौक पर राजेंद्र फौजी, जॉन अंग्रेज और राजकुमार ने जीनियस स्कूल के पास स्वागत एवं जलपान कार्यक्रम किया। वहीं त्रिकोणा पार्क क्षेत्र में पार्षद दूलीचंद, पंडित ओमप्रकाश और टिंकू नागपाल की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजेश ठकराल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह केवल एक पद नहीं बल्कि प्रदेश के लाखों व्यापारियों का विश्वास है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ट्रेड वेलफेयर बोर्ड व्यापारियों और सरकार के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगा, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके और व्यापार के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदार से लेकर बड़े व्यापारी तक प्रत्येक वर्ग की आवाज सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। व्यापारियों से जुड़े सुझाव, समस्याएं और विकास संबंधी मांगों को गंभीरता से उठाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए बोर्ड पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। राजेश ठकराल ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों को विकास की मुख्यधारा का महत्वपूर्ण भागीदार मानती है। व्यापारी जितना मजबूत होगा, प्रदेश की अर्थव्यवस्था उतनी ही सशक्त होगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रीन सिटी के डायरेक्टर सौरभ कथूरिया, प्रवीण सिंगला, रमेश पुनिया जेट, समीश धमीजा, संदीप पुनिया, ईश्वर, राजू ठाकुर, सुभाष सैनी, राजेंद्र फौजी, राजकुमार, संदीप नागपाल, काशी राम, भगवानदास, डॉ. गुलशन भयाना, प्रधान नरेश, कुलदीप, फूल सिंह, नरेंद्र नारंग, संजय ग्रोवर, कुलदीप ठकराल, बलवान जोशी, रिंकू टुटेजा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हरियाणा: समाधान शिविर में गूंजीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
गुजरात: महिला पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
गुजरात: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस हुआ दर्ज
राजस्थान: अग्रवाल महिला समिति का पौधारोपण कार्यक्रम, नेहरू पार्क में किया वृक्षारोपण
राजस्थान: पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष का जन्मदिन, पत्रकारों के लिए 5 लाख बीमा की घोषणा