-
☰
हरियाणा: हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हांसी आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हांसी पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार 11 अगस्त को पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार, आईपीएस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए निर्धारित परेड ग्राउंड और आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड की तैयारियों के साथ सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल के आसपास यातायात सुचारू रहे और वाहनों की पार्किंग के लिए उचित स्थान निर्धारित किया जाए। प्रवेश और निकास मार्गों को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि समारोह में पहुंचने वाले नागरिकों और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर सभी तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को बेहतर समन्वय के साथ सफल बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राहुल नरवाल, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम राजेश खोथ सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। हांसी पुलिस प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
पंजाब: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने तैयारियों की करी समीक्षा
राजस्थान: हरियाली अमावस्या पर जाशमा-मंगरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हरियाणा: घिराय गांव में डीसी राहुल नरवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 50 शिकायतों पर हुई सुनवाई
उत्तर प्रदेश: महोबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर लकड़ी से किया गया हमला, अस्पताल में हुई मौत