-
☰
हरियाणा: ईंट से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त ईंट भी हुई बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक अग्रोहा किशोरी लाल के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा वांछित एवं अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक अग्रोहा किशोरी लाल के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा वांछित एवं अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना आदमपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त ईंट बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। प्रभारी थाना आदमपुर उप नि. हरीश कुमार ने बताया कि थाना आदमपुर में मुकदमा नंबर 228 दिनांक 04.08.2026 धारा 190, 191(2), 115, 110 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता राहुल पुत्र सुरेंद्र, निवासी बस्ती जवाहर नगर, मंडी आदमपुर ने शिकायत दी कि आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की तथा ईंट से हमला कर चोटें पहुंचाई। घायल का मेडिकल परीक्षण करवाया गया तथा चिकित्सकीय राय के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं शामिल की गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना आदमपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप पुत्र श्याम लाल निवासी जवाहर नगर, मंडी आदमपुर, ऋषभ पुत्र राजेश निवासी सैनीयान, जिला फतेहाबाद (हाल लाइन पार, मंडी आदमपुर) तथा रवि कुमार पुत्र राजेश निवासी सैनीयान, जिला फतेहाबाद (हाल लाइन पार, मंडी आदमपुर) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर पुलिस कब्जे में ली गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत अपराधियों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था भंग करने, हिंसा एवं मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण खेलों को बचाने की मुहिम, कुश्ती परंपरा को नई पहचान देने में जुटे पहलवान
हरियाणा: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
हरियाणा: महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से हो समाधान, सुरक्षा-सम्मान पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
हरियाणा: गुरु रविदास जयंती पर निकली पावन कलश वंदन यात्रा का हिसार में भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: दोस्तों संग घूमने आया युवक मदन सागर तालाब में डूबा, 4 घंटे बाद मिला शव