-
☰
राजस्थान: अलवर पुलिस ने 114 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल, करीब 33 लाख रुपये के फोन बरामद
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: अलवर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर संग्राम अभियान 3.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 114 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस के अनुसार, CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। बरामद सभी 114 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में साइबर सेल, अलवर 4C और जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस पहल से आमजन को आर्थिक राहत मिली है और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के प्रयासों को भी मजबूती मिली है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में CEIR पोर्टल www.ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ट्रेस कर बरामद करने की कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और अलवर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 8764874306 जारी किया है।