Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: आवेश खान का राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, जिले का नाम किया रोशन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 07/05/2026 03:14:46 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 07/05/2026 03:14:46 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक के आवेश खान ने जोधपुर मे खेलते हुए टोंक का नाम किया रोशन।अल्पसंख्यक मामलात विभाग राजस्थान सरकार के अधीन संचालित राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय टोंक के विद्यार्थी पढ़ाई खेल व अन्य क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

विस्तार

राजस्थान: टोंक के आवेश खान ने जोधपुर मे खेलते हुए टोंक का नाम किया रोशन।अल्पसंख्यक मामलात विभाग राजस्थान सरकार के अधीन संचालित राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय टोंक के विद्यार्थी पढ़ाई खेल व अन्य क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में 1 से 3 मई तक जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में टोंक जिले की टीम में राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय टोंक के छह विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिला, जहां विद्यार्थियों ने अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन किया अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के दम पर आवासीय विद्यालय के छात्र आवेश खान का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर शूंटिंग बॉल प्रतियोगिता में हुआ राष्ट्रीय सब जूनियर शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दिनांक 10 5 26 को महबूबनगर तेलंगाना के लिए राजस्थान टीम रवाना होगी।

 

प्रधानाध्यापक अब्दुल वाजिद ने बताया कि आवेश खान के बेहतर प्रदर्शन के पीछे जिला शूंटिंग वालीबॉल एसोसिएशन टोंक एवं कोच मोहम्मद वसीम का बड़ा योगदान है, जिसके नेतृत्व में टीम को बेहतर कोचिंग मिली संगठन के अध्यक्ष एम आर दानिश महासचिव अख्तर हुसैन अध्यक्ष परवेज खान कोषाध्यक्ष हिमांशु शर्मा , एम के खान दुर्गा शंकर शर्मा अल्ताफ हुसैन मुमताज एम खान वे अन्य के समन्वय से शादाब क्लब टोंक से खिलाड़ियों को निरंतर बेहतर प्रशिक्षण मिल रहा है। आवेश खान के राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नितेश कुमार जैन प्रधानाध्यापक अब्दुल वाजिद शिक्षक जाहिद हुसैन पहलवान मीना वे अन्य स्टाफ साथियों ने शुभकामनाएं दी।