Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: मेवाड़ करियर पॉइंट का हुआ भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर देने पर दिया गया जोर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Khatik , Date: 12/08/2026 03:39:02 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Khatik ,
  • Date:
  • 12/08/2026 03:39:02 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: वागड़ कॉम्प्लेक्स के ऊपर बड़गी चौराहा स्थित मेवाड़ करियर पॉइंट का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। संस्थान में ANM, GNM नर्सिंग, ITI, 10वीं, 12वीं एवं NIOS पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों को शिक्षा एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गलियाकोट प्रधान जयप्रकाश पारगी ने की। समारोह में उपप्रधान कमलाजी डेंडोर, चितरी मंडल अध्यक्ष बलवीरजी अहारी, मंडल उपाध्यक्ष पंकजजी पाटीदार, मंडल महामंत्री भवानी भाई भोई, मोहनपालसिंहजी, समाजसेवी मनोजजी सामरिया, ललीलजी पाटीदार, लक्ष्मणजी यादव, मेवाड़ करियर पॉइंट के निदेशक भरतजी यादव एवं दीपकजी यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने संस्थान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थानों से क्षेत्र के विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिल सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में भरतजी यादव एवं दीपकजी यादव ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश ननोमा ने किया। समारोह में विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखने को मिला।