-
☰
राजस्थान: जैन विश्व भारती संस्थान में उत्साह से मनाया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: लाडनूं जैन विश्व भारती संस्थान, लाडनूं के शिक्षा विभाग में सोमवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ध्वजारोहण एवं तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य डॉ. रविंद्र सिंह राठौड़ ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की। NCC ANO लेफ्टिनेंट डॉ. आयुषी शर्मा के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान कैडेट्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का संकल्प लिया। तिरंगा हाथ में लेकर कैडेट्स ने पूरे परिसर में देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल बनाया। कार्यक्रम में अभिषेक सालान एवं प्रेस प्रतिनिधि सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के अधिकारियों, एनसीसी कैडेट्स और उपस्थितजनों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूती मिली।
पंजाब: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने तैयारियों की करी समीक्षा
राजस्थान: हरियाली अमावस्या पर जाशमा-मंगरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हरियाणा: घिराय गांव में डीसी राहुल नरवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 50 शिकायतों पर हुई सुनवाई
उत्तर प्रदेश: महोबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर लकड़ी से किया गया हमला, अस्पताल में हुई मौत