Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल ने क्षेत्रवासियों और व्यापारियों के बीच मनाई दीपावली, किया रामा-श्यामा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 09/11/2026 11:01:16 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 09/11/2026 11:01:16 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली में दीपावली के पावन अवसर पर विधायक हंसराज पटेल ने वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए क्षेत्रवासियों और व्यापारियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली में दीपावली के पावन अवसर पर विधायक हंसराज पटेल ने वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए क्षेत्रवासियों और व्यापारियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने कस्बे के प्रमुख बाजारों का दौरा कर आमजन, प्रबुद्ध नागरिकों और स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की तथा पारंपरिक रामा-श्यामा कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

विधायक पटेल के बाजारों में पहुंचने पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनका माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बाजारों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। लोगों से मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत विधायक ने कहा कि कोटपूतली केवल उनका राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका परिवार है। यहां का प्रत्येक नागरिक, माता-बहन, युवा और व्यापारी उनके परिवार का अभिन्न हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की खुशहाली और विकास ही उनका संकल्प है। लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम, विश्वास और एकता ही कोटपूतली की असली ताकत है।

इस अवसर पर विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करते हुए लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद सभापति कमल सैनी और उपसभापति गोपाल अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Related News

Murder News: दोस्ती को लेकर JNU में हुई खूनी झड़प, छात्र की एक आंख की गई रोशनी

 Delhi AQI Today: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, रोहिणी से जहांगीरपुरी तक प्रदूषण का कहर

उत्तर प्रदेश: लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाई संगम नगरी, भारद्वाज आश्रम और श्रृंगवेरपुर धाम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन

उत्तर प्रदेश: मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खोया और कराची हलवा के नमूने लिए

उत्तर प्रदेश: मंडल स्तरीय दिव्य दीपावली मेले का शुभारंभ, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश: नव-निर्मित पुलिस सहायता बूथ का लोकार्पण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी मजबूत


Featured News