Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: मेवाड़ जाट महासभा का ऐतिहासिक फैसला, विवाह में आभूषणों की सीमा 5 लाख हुई तय

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Anil Kumar Dhakar , Date: 06/02/2026 11:02:48 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Anil Kumar Dhakar ,
  • Date:
  • 06/02/2026 11:02:48 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: भीलवाड़ा मेवाड़ जाट महासभा की जिला स्तरीय बैठक में समाज ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए विवाह में वर पक्ष द्वारा वधू पक्ष को दिए जाने वाले आभूषणों की सीमा अधिकतम 5 लाख रुपये तय कर दी।

विस्तार

राजस्थान: भीलवाड़ा मेवाड़ जाट महासभा की जिला स्तरीय बैठक में समाज ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए विवाह में वर पक्ष द्वारा वधू पक्ष को दिए जाने वाले आभूषणों की सीमा अधिकतम 5 लाख रुपये तय कर दी। महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल जी  जाट (एडवोकेट) ने बताया कि बढ़ती महंगाई और होड़-प्रतिस्पर्धा के कारण गरीब परिवार कर्ज में डूब रहे हैं। इसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। तय सीमा से अधिक आभूषण देने पर सामाजिक प्रतिबंध रहेगा और नियम की निगरानी के लिए कमेटी गठित की जाएगी। बैठक में जिले की सभी 16 तहसीलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया।