Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: खुले में घूमती गायों पर नगर परिषद सख्त, 23 अक्टूबर से दीपावली तक चलेगा विशेष अभियान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 23/10/2026 05:21:24 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 23/10/2026 05:21:24 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक शहर की सड़कों पर खुले में घूमती गायों को लेकर अब नगर परिषद सख्त रुख अपनाने जा रही है। 23 अक्टूबर से शुरू होने वाले विशेष अभियान में सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमती मिलने वाली गायों को पकड़कर अस्थायी कांजी हाउस में रखा जाएगा।

विस्तार

राजस्थान: टोंक शहर की सड़कों पर खुले में घूमती गायों को लेकर अब नगर परिषद सख्त रुख अपनाने जा रही है। 23 अक्टूबर से शुरू होने वाले विशेष अभियान में सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर घूमती मिलने वाली गायों को पकड़कर अस्थायी कांजी हाउस में रखा जाएगा। पशुपालकों को अपनी गायों की जिम्मेदारी निभानी होगी, अन्यथा उन्हें गौशाला भेजने की कार्रवाई की जाएगी। सभापति मयंक गोयल ने बताया कि पकड़ी गई गायों को रामलीला मैदान के पास गांधी पार्क में बनाए जा रहे अस्थायी कांजी हाउस में दो दिन तक रखा जाएगा। इस अवधि में संबंधित पशुपालक गाय लेने नहीं पहुंचा तो उसे गौशाला सुपुर्द कर दिया जाएगा। नगर परिषद ने साफ किया है कि पकड़े गए निराश्रित पशुओं को नियमानुसार कार्रवाई के बिना नहीं छोड़ा जाएगा।

दीपावली तक चलेगा अभियान

नगर परिषद का यह अभियान दीपावली तक लगातार जारी रहेगा। इसके लिए अस्थायी कांजी हाउस में पशुओं के ठहराव, भोजन और देखभाल की व्यवस्था की जा रही है। अभियान का मकसद सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका कम करना, यातायात व्यवस्था सुधारना और निराश्रित पशुओं को सुरक्षित आश्रय देना है।

नगर परिषद की इस कार्रवाई से खुले में गाय छोड़ने वाले पशुपालकों की जिम्मेदारी तय करने की कोशिश की जाएगी। अब शहर में खुले घूमते पशुओं को लेकर परिषद की सख्ती कितनी प्रभावी रहती है, यह अभियान के दौरान सामने आएगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: इंद्रजीत सिंह ने परिवार के राजनीतिक सफर और क्षेत्रवासियों के सहयोग को बताया महत्वपूर्ण

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में एमएलसी चुनाव, शिक्षक सीट पर 75.48%, स्नातक सीट पर 50.46% हुए मतदान

उत्तर प्रदेश: बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और आवागमन के रास्तों का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: मतदान केंद्र पर सुबह से लगी रही स्नातक मतदाताओं की कतार, अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

छत्तीसगढ़: सूरजपुर में 49 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ सीखा ‘सतर्क’, शिक्षा में नई पहल की हुई शुरुआत

हरियाणा: करनाल पुलिस ने शहीद जवानों की स्मृति में चलाया पौधारोपण और स्वच्छता अभियान


Featured News