Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: युवा संसद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विकसित भारत-2047 के संकल्प पर रखे विचार

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 23/10/2026 10:28:16 am Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 23/10/2026 10:28:16 am
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: युवा संसद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विकसित भारत-2047 के संकल्प पर रखे विचारछत्तीसगढ़: सूरजपुर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

छत्तीसगढ़: युवा संसद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विकसित भारत-2047 के संकल्प पर रखे विचारछत्तीसगढ़: सूरजपुर शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने युवा सांसदों की भूमिका निभाते हुए विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अनुसंधान, रोजगार, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने युवा संसद के माध्यम से संसदीय कार्यप्रणाली, प्रश्नकाल, विचार-विमर्श और प्रस्ताव प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को समझा। इसके साथ ही सेवा संकल्प, शिक्षा, रोजगार, ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

विद्यार्थियों ने अपने विचार रखते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने, स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है और सामूहिक प्रयासों से सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें तार्किक विचार-विमर्श, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सेवा की भावना विकसित करना रहा। युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों को संसदीय व्यवस्था को समझने और विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त प्रभारी प्राचार्य रंजीत कुमार सातपुते के मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक धीरेंद्र कुमार जायसवाल के संरक्षण में किया गया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक रामनिवास पटेल, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं और कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।


Featured News