-
☰
राजस्थान: नीमराना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 17 लाख नकद व जेवरात बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नीमराना थाना पुलिस और जिला साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विस्तार
राजस्थान: नीमराना थाना पुलिस और जिला साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चोरी का माल खपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नीमराना क्षेत्र में हुई चोरी का माल, अन्य जिलों और राज्यों से चुराई गई नकदी और जेवर चोरी के औजार बरामद किए हैं। बरामदगी में कुल 17.63 लाख रुपए नकद, 23 ग्राम सोना और करीब एक किलो चांदी के जेवरात शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ सतवीर सिंह के निर्देशन में हुई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश खींची, सर्किलअधिकारी चारुल गुप्ता और पल्लवी गुप्ता के सुपरविजन और थानाधिकारी दयाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि 10 जून को नीमराना स्थित आशादीप सोसायटी और बीबी बिल्डर्स सोसायटी के फ्लैटों में दिनदहाड़े ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की गई थी। दोनों मामलों में दर्ज मुकदमों की जांच के दौरान थाना पुलिस और साइबर सेल ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस, क्राइम पैटर्न एनालिसिस और इंटेलिजेंस के आधार पर इस गिरोह तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे वाई-फाई इंजीनियर बनकर सोसायटी में प्रवेश करते थे। गार्ड से अनुमति लेने के बाद वे बंद फ्लैटों की रेकी करते और मौका मिलते ही ताला तोड़कर घर में घुसकर नकदी और जेवरातरीदने वाला सुनार भी शामिल है। नकदी और जेवर चोरी के औजार बरामदचोरी कर फरार हो जाते थे। वारदात के तुरंत बाद वे राज्य बदल देते थे, जिससे लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। आरोपियों ने राजस्थान के नीमराना, अलवर, जयपुर, भिवाड़ी के अलावा हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी और नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पिछले 6-7 सालों से सक्रिय था।