Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: नालियों की खराब सफाई से आमजन परेशान, नगर परिषद पर लापरवाही के आरोप

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Mahesh Kumar Purohit , Date: 17/02/2026 12:39:18 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Mahesh Kumar Purohit ,
  • Date:
  • 17/02/2026 12:39:18 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: फलोदी शहर के प्रभु नगर क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद हालात में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

विस्तार

राजस्थान: फलोदी शहर के प्रभु नगर क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद हालात में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है। बदलते मौसम के साथ ही यहां की अवरुद्ध नालियां एक बार फिर परेशानी का सबब बन गई हैं। नालियों से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है, जिससे पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है और आमजन को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नन्दा पुरोहित स्थानीय निवासी का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर सैकड़ों बार शिकायतें दर्ज करवाईं, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी केवल आश्वासन देकर चुप बैठ जाते हैं। कभी-कभार सफाई कर्मी भेजे भी जाते हैं तो महज औपचारिकता निभाकर लौट जाते हैं, जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है। गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।


प्रभु नगर की मुख्य सड़क पर नालियों का पानी फैलकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है और बुजुर्ग फिसलने के डर से घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। प्रमोद बोहरा का कहना है कि गंदगी के कारण मोहल्ले में जाने से लोग कतरा रहे हैं। शादियों का दौर चल रहा हैं इधर से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। अवरुद्ध नाली के कारण सड़क पर गड्ढे पड़ गए हैं। जगह जगह गंदगी के कारण बदलते मौसम में संक्रमण फैलने का डर बना रहता है। कई बार प्रशासन को लिखित में शिकायत भी दी है लेकिन हालत जस के तस बने हुए हैं। 

सुमन थानवी ने बताया कि नगर परिषद द्वारा हर साल स्वच्छता अभियान और नालियों की मरम्मत के नाम पर बजट खर्च किया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसका लाभ नजर नहीं आता। लोगों का आरोप है कि ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण काम  केवल कागजों में ही सिमट गया हैं। कई कई जगह तो काम अधूरा छोड़ दिया जाता है या घटिया गुणवत्ता से किया जाता है। प्रभु नगर के स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि साफ-सफाई कोई उपकार नहीं बल्कि नागरिकों का मूल अधिकार है। अब देखना यह है कि नगर परिषद कब तक इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज करती रहती है और कब प्रभु नगर सहित पूरे फलोदी शहर को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल पाता है।