Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अवंतिका सेवा समिति की ग्रामीण बालक प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता हुई संपन्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amarjeet Yadav , Date: 16/02/2026 05:02:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amarjeet Yadav ,
  • Date:
  • 16/02/2026 05:02:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिन रविवार को अवंतिका सेवा समिति द्वारा आयोजित ग्रामीण बालक प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन अरविन्द कुमार यादव भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य आंवक व भगत सिंह खेल अकादमी अमौडा के संचालक अरविंद यादव की देख रेख में सम्पन्न हुआ, जिसमें लगभग भगत सिंह खेल अकादमी अमौडा अभिनव पब्लिक स्कूल अमौडा आंवक भेलखरा चकीदी सहित लगभग दो दर्जन टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी कौशल कला का प्रदर्शन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिन रविवार को अवंतिका सेवा समिति द्वारा आयोजित ग्रामीण बालक प्रतिभा खोज कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन अरविन्द कुमार यादव भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य आंवक व भगत सिंह खेल अकादमी अमौडा के संचालक अरविंद यादव की देख रेख में सम्पन्न हुआ, जिसमें लगभग भगत सिंह खेल अकादमी अमौडा अभिनव पब्लिक स्कूल अमौडा आंवक भेलखरा चकीदी सहित लगभग दो दर्जन टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी कौशल कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक/ संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत तथा चन्द्रशेखर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

 

अमरजीत यादव ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अवसर मिलना चाहिए ताकि फाइनल मैच चंडई  तथा चकीदी के बीच हुआ जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चढ़ाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया चकीदी दूसरे स्थान पर रही यही ग्रामीण खिलाड़ी आगे चलकर अपने क्षेत्र जनपद प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाने का काम करते हैं। अमरजीत यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की सुविधा हेतु हर ब्लॉक में खेल स्टेडियम अति आवश्यक है। अरविंद यादव ने कहा कि जब तक ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का प्रयास नहीं किया जाएगा तब तक खेल प्रतिभाएं दबी रहेगी। इसलिए उनको आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्य क्रमो का आयोजन अति आवश्यक है। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में दिनेश सोनकर कपिल राज यादव तथा मुलायम यादव रहे कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने पर अरविंद यादव ने समस्त आगन्तुक जन का आभार व्यक्त किया।