-
☰
राजस्थान: शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का पोस्टर विमोचन, 21 जुलाई से होगा भव्य धार्मिक आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय लक्ष्मी नगर के वार्ड नंबर 06 स्थित ढाणी जादावाली में आगामी 21 जुलाई से दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय लक्ष्मी नगर के वार्ड नंबर 06 स्थित ढाणी जादावाली में आगामी 21 जुलाई से दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव यहाँ नवनिर्मित मंदिर में श्री शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को गति देते हुए पूर्व ग्रह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने विधिवत रूप से महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर विमोचन के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और आयोजन समिति के सदस्यों सहित सैकड़ों ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प दोहराया। कलश यात्रा और भंडारा होंगे मुख्य आकर्षण आयोजन समिति के प्रचार मंत्री बिल्लूराम सैनी ने बताया की इस दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव की शुरुआत 21 जुलाई को होगी। इस भव्य आयोजन के मुख्य आकर्षणों में भव्य कलश यात्रा 21 जुलाई को प्रात 7:15 बजे जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में मंगल घट धारण कर शामिल होंगी। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पूर्ण होने पर सभी श्रद्धालुओं के लिए 22 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।पोस्टर विमोचन के इस विशेष अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी,आयोजन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल सैनी,बद्री प्रसाद सैनी, जमूरा प्रसाद सैनी,फूलचंद सैनी, हंसराज सैनी,मोहनलाल सैनी, हरचंद सैनी, कैलाश सैनी, जयसिंह सैनी, सुंदर सैनी रामजीलाल सैनी, मंगलराम सैनी,हेमराज सैनी, सुगन सैनी उधावाली, सरदार,मन्नालाल सैनी,गुरूजी सुभाष चंद्र सैनी, प्रकाश चंद सैनी,राजू सैनी, मुकेश सैनी, पवन सैनी,विक्रम सैनी,सुरेश सैनी, राजेश सैनी, कृष्ण सैनी, मूलचंद सैनी, मनोज सैनी, सुनील, संदीप बागडी और जीतू माली, अक्षय सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। ग्रामीणों में इस धार्मिक महोत्सव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
राजस्थान: नीमराना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 17 लाख नकद व जेवरात बरामद
उत्तर प्रदेश: समर कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में जैनामृत शिक्षण शिविर बना श्रद्धा, ज्ञान और संस्कारों का केंद्र
राजस्थान: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 680 लीटर खराब दूध जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया