-
☰
राजस्थान: महादेवाली मंदिर में शिव महापुराण कथा का हुआ आयोजन, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: टोंक प्राचीन ऐतिहासिक एवं स्वयं सिद्ध पीठ श्री महादेवाली मंदिर में सावन मास के अवसर पर पहली बार शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है। समिति महादेवाली टोंक के तत्वावधान में 10 से 20 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ किया गया। 10 अगस्त को सुबह 10 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर, सवाई माधोपुर चौराहा से कलश यात्रा रवाना हुई। यात्रा बड़ा कुआं, मुख्य बाजार, सुभाष बाजार, घंटाघर, पटेल सर्किल, सिविल लाइन, बरखड़ा बाबा और मोदी की चौकी होते हुए महादेवाली मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। शोभायात्रा में विभिन्न बैंड, पांच भव्य झांकियां, दो ऊंट, चार घोड़े, श्रीराम डीजे, पांच बग्गियां और संतों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्ति गीतों और भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के बाद श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान वृंदावन के कथावाचक श्री पुरुषोत्तम शरण दास महाराज प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा का श्रवण कराएंगे। समिति के महामंत्री अभिषेक कुमार शर्मा ने बताया कि आयोजन संरक्षक पं. प्रहलाद दास शर्मा और अध्यक्ष दिनेश कुमार चौरासिया के नेतृत्व में किया जा रहा है। आचार्य पं. मोहन लाल दाधीच, पं. गिर्राज जी महाराज तथा सह आचार्य पं. लोकेश शर्मा और भुवनेश शर्मा का भी सान्निध्य रहेगा। कथा की प्रधान यजमान श्रीमती सुमन ओमप्रकाश शर्मा, श्री महामृत्युंजय अनुष्ठान के मुख्य यजमान ओमप्रकाश साहू, श्रीरामचरितमानस के मुख्य यजमान रामबाबू गोयल तथा नित्य सुंदरकांड के यजमान जगदीश सैनी रहेंगे। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया गया है।
पंजाब: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने तैयारियों की करी समीक्षा
राजस्थान: हरियाली अमावस्या पर जाशमा-मंगरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हरियाणा: घिराय गांव में डीसी राहुल नरवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 50 शिकायतों पर हुई सुनवाई
उत्तर प्रदेश: महोबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर लकड़ी से किया गया हमला, अस्पताल में हुई मौत