Contact for Advertisement 9919916171


 राजस्थान: सुंदरावली हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, विप्र फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Ashwani Kumar Avasthi , Date: 13/11/2026 03:00:41 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Ashwani Kumar Avasthi ,
  • Date:
  • 13/11/2026 03:00:41 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अलवर जिले के ग्राम सुंदरावली में हुए बृजेश शर्मा हत्याकांड को लेकर विप्र फाउंडेशन ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है

विस्तार

राजस्थान: अलवर जिले के ग्राम सुंदरावली में हुए बृजेश शर्मा हत्याकांड को लेकर विप्र फाउंडेशन ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। शक्रवार, 13 नवंबर 2026 को विप्र फाउंडेशन जिला अलवर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा दिलाने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते बृजेश शर्मा की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी गई। इस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। संगठन ने घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताते हुए मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

विप्र फाउंडेशन ने मांग की कि मामले में नामजद सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई, ताकि परिवार भयमुक्त होकर न्याय की लड़ाई लड़ सके।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राजनीतिक रंजिश या व्यक्तिगत विवाद के चलते किसी निर्दोष व्यक्ति की हत्या होना सभ्य समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। विप्र फाउंडेशन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और उसे न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

इस दौरान विप्र फाउंडेशन जिला अलवर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से जल्द निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।