-
☰
राजस्थान: प्रथम पुण्यतिथि पर स्कूल में लगवाया वॉटर कूलर, बच्चों को वितरित किए फल
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली कस्बे के ढ़ाणी फौजावाली निवासी स्व. राहुल पुत्र रामसिंह सैनी की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके परिजनों द्वारा अनूठी सामाजिक पहल की गई।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली कस्बे के ढ़ाणी फौजावाली निवासी स्व. राहुल पुत्र रामसिंह सैनी की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके परिजनों द्वारा अनूठी सामाजिक पहल की गई। इस मौके पर बाबूलाल सैनी द्वारा राजकीय महात्मा गांधी माध्यमिक विद्यालय फौजावाली में छात्र-छात्राओं के लिये वॉटर कूलर लगवाया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राधा देवी पटेल द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये राधा पटेल ने कहा कि किसी भी दिवंगत आत्मा को याद करने का इससे बेहतर और पवित्र तरीका नहीं हो सकता। भीषण गर्मी के इस मौसम में स्कूली बच्चों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। बाबूलाल सैनी और उनके परिवार ने स्व. राहुल की स्मृति में जो यह कार्य किया है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। इस दौरान विद्यार्थियों को फलों का वितरण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष एक दुःखद आकाशीय आपदा (बिजली गिरने) के कारण युवा राहुल सैनी का आकस्मिक निधन हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। सोमवार को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर परिवार ने आंसू पोंछते हुए समाज सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान हेमंत राठौड़, रोशन पायला, अमरसिंह सैनी, सतीश सैनी समेत विद्यालय स्टॉफ, परिजन व वार्डवासी मौजूद रहें।
राजस्थान: नीमराना पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश, 17 लाख नकद व जेवरात बरामद
उत्तर प्रदेश: समर कैंप के दौरान खिलाड़ियों ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में जैनामृत शिक्षण शिविर बना श्रद्धा, ज्ञान और संस्कारों का केंद्र
राजस्थान: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 680 लीटर खराब दूध जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया