-
☰
तेलंगाना: मुआवजे के 18 लाख रुपये के लिए पति की हत्या का आरोप, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
- Photo by : social media
विस्तार
तेलंगाना: फ्यूचर सिटीफ्यूचर सिटी पुलिस कमिश्नरेट की मडगुल पुलिस ने हत्या के एक मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, करीब 18 लाख रुपये के मुआवजे की रकम हासिल करने के लिए हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस के मुताबिक, 23 नवंबर को रोजगार गारंटी योजना में काम कर रहे मजदूरों को औरुपल्ली गांव के बाहर चिन्ना नेमिलिला गुट्टा के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शिकायत के आधार पर मडगुल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान जडचेरला मंडल के उद्दंडपुरम गांव निवासी गज्जी मल्लिकार्जुन के रूप में हुई। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी बन्ने शिवा का मृतक की पत्नी गज्जी अंजम्मा के साथ कथित संबंध था। मल्लिकार्जुन को पालमूरू-रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई परियोजना के तहत घर के मुआवजे के रूप में लगभग 18 लाख रुपये मिले थे। पुलिस का आरोप है कि इसी रकम को हासिल करने के लिए दोनों ने हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि 20 नवंबर को शिवा ने मल्लिकार्जुन को जडचेरला बुलाकर शराब पिलाई और बाद में पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव झाड़ियों में छिपा दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट, अमंगल के समक्ष पेश किया।
बिहार: संविधान दिवस पर पहाड़पुर विद्यालय में उत्साह, 916 विद्यार्थियों की रही उपस्थिति
दिल्ली: संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नाम का भी जिक्र
बिहार: सहरसा में स्कूल की बाउंड्री निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप