Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अष्टभुजा चौकी में नाबालिग से मारपीट का आरोप, जांच शुरू
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 27/03/2026 05:01:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 27/03/2026 05:01:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के थाना विंध्याचल क्षेत्र अंतर्गत अष्टभुजा चौकी से एक गंभीर मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के थाना विंध्याचल क्षेत्र अंतर्गत अष्टभुजा चौकी से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां चौकी पर तैनात दरोगा सुनील कुमार मिश्रा और सिपाही धर्मेंद्र पाल पर एक नाबालिग युवक की पिटाई का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक, जो अष्टभुजा चौकी क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव का निवासी है, को दो दिन पहले अष्टभुजा मंदिर के पास से चौकी पर ले जाया गया था। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग के मंत्री सोहन लाल श्रीमाली से गुहार लगाई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आगे की कार्रवाई और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।