Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस ने फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज गिरोह का सदस्य संतोष पाठक को किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 27/03/2026 03:17:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 27/03/2026 03:17:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर थाना पुवायाँ युवाओं के सपनों को फर्जी डिग्रियों के जाल में फंसाने वाले गैंग पर शाहजहाँपुर पुलिस ने एक और करारी चोट की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहाँपुर थाना पुवायाँ युवाओं के सपनों को फर्जी डिग्रियों के जाल में फंसाने वाले गैंग पर शाहजहाँपुर पुलिस ने एक और करारी चोट की है। फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज चलाकर छात्रों को कूटरचित (Fake) मार्कशीट बांटने वाले गिरोह का एक और शातिर अभियुक्त संतोष पाठक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दिसंबर 2024 में कमलदीप शुक्ला नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 'बी.के. सिंह पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज' (बरेली मोड़) के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। आरोपियों ने न केवल मैनेजर पद पर फर्जी ज्वाइनिंग कराई, बल्कि मासूम छात्रों का भविष्य दांव पर लगाकर फर्जी एडमिशन और जाली मार्कशीट का काला धंधा चलाया। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार थाना पुवायाँ पुलिस लगातार इस गिरोह के पीछे लगी थी।  बी.के. सिंह पहले ही जेल भेजा जा चुका है। ताज़ा गिरफ्तारी कल मुखबिर की सटीक सूचना पर संतोष पाठक को पुवायाँ के डी.पी.एस. स्कूल के पास से दबोच लिया गया।