-
☰
उत्तर प्रदेश: नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन सम्पूर्ण” के अंतर्गत 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान को लेकर गोचर कृषि इंटर कॉलेज, रामपुर मनिहारान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन सम्पूर्ण” के अंतर्गत 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान को लेकर गोचर कृषि इंटर कॉलेज, रामपुर मनिहारान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र रामपुर मनिहारान की बीके संतोष दीदी एवं बीके सरिता दीदी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, स्वच्छ एवं संस्कारवान जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज,तीनों को प्रभावित करता है। युवा शक्ति यदि नशामुक्त जीवन का संकल्प ले तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
इस अवसर पर गोचर कृषि इंटर कॉलेज, रामपुर मनिहारान के प्रधानाचार्य श्री राजवीर सिंह ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को नशामुक्त भारत के निर्माण में सहयोग देने तथा नशामुक्ति की प्रतिज्ञा लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ, संस्कारवान एवं सशक्त समाज का निर्माण करना रहा।
उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को मारी टक्कर, महिला की मौत, 8 घायल
राजस्थान: हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर विशाल मेहंदी प्रतियोगिता, राजस्थानी गीतों पर झूमीं महिलाएं
गुजरात: शिनोर तालुका में विकास कार्यों की सौगात, विधायक अक्षय पटेल ने किया शुभारंभ और उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, एकता और भाईचारे का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: झिंझाना में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर