Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: एमआर टीकाकरण अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक, 18 से 28 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 06/08/2026 12:31:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 06/08/2026 12:31:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जनपद में विशेष एमआर (Measles-Rubella) टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्धनगर बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जनपद में विशेष एमआर (Measles-Rubella) टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी गौतमबुद्धनगर भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (DTF) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिरोहा ने जानकारी दी कि जनपद में 18 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक विशेष एमआर टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत 5 से 10 वर्ष तक के उन बच्चों को एमआर वैक्सीन की डोज दी जाएगी, जो किसी कारणवश पहले टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान नियमित टीकाकरण प्रभावित होने के कारण कई बच्चों में खसरा और रूबेला संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

इसी को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, मदरसों और अन्य शिक्षण संस्थानों में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान 18, 20, 21, 24, 25, 27 और 28 अगस्त को निर्धारित सत्रों के माध्यम से बच्चों को एमआर वैक्सीन लगाई जाएगी। बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 28 फरवरी 2026 से एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित है, जिसके अंतर्गत 14 वर्ष की पात्र बालिकाओं को निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। पात्र बालिकाओं में वे शामिल हैं, जिनका 14वां जन्मदिन पूरा हो चुका है और 15वां जन्मदिन अभी नहीं आया है। मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के एमआर टीकाकरण की शत-प्रतिशत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही एचपीवी टीकाकरण के लिए पात्र बालिकाओं की सूची तैयार कर एएनएम के माध्यम से समयबद्ध टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और आईसीडीएस विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र बच्चा या बालिका टीकाकरण से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. झा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आर.पी. सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष कुमार सहित स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, डब्ल्यूएचओ, गावी एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: ग्रामीण खेलों को बचाने की मुहिम, कुश्ती परंपरा को नई पहचान देने में जुटे पहलवान 

हरियाणा: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हरियाणा: महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से हो समाधान, सुरक्षा-सम्मान पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

हरियाणा: नियमितीकरण की मांग पर पार्ट-टू और हारट्रोन कर्मचारियों का विरोध, 11 अगस्त को पंचकूला में प्रदर्शन का ऐलान

हरियाणा: गुरु रविदास जयंती पर निकली पावन कलश वंदन यात्रा का हिसार में भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: दोस्तों संग घूमने आया युवक मदन सागर तालाब में डूबा, 4 घंटे बाद मिला शव


Featured News