-
☰
उत्तर प्रदेश: डकैती की योजना बनाते चार आरोपी हुए गिरफ्तार, चोरी का सोना-चांदी और तमंचा हुआ बरामद
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित 21 ग्राम पीली धातु, 616 ग्राम सफेद धातु और 13,050 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल होने वाले हथौड़ा, पेचकस व कटर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर की रात थाना रोजा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सुतनेरा मोड़ मुकरमपुर के पास डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को रात करीब 12:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांद मोहम्मद (31), जुनैद (22), उस्मान (34) और फहीम (45) निवासी मोहल्ला लोधीपुर, थाना रोजा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बरामद चोरी का सामान थाना रोजा में दर्ज दो मुकदमों और थाना तिलहर में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित है। आरोपियों के खिलाफ थाना रोजा में डकैती की योजना बनाने, चोरी का माल रखने और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सागर, अभिषेक और कांस्टेबल सावन मलिक, सहदेव नागर, सुल्तान खान, शिवम कुमार, मनोज कुमार त्यागी, अंकित तोमर और सौरभ शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर कचहरी के सामने बेकाबू भैंसों का आतंक, बाइक सवार गंभीर घायल
गुजरात: शिकायतों के समाधान की नियमित निगरानी करें अधिकारी, डीसी ने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: छठ पर्व की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में दुकानों में घुसा बेकाबू ट्रक, लाखों रुपयों का हुआ नुकसान