Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कैराना पलायन प्रकरण से जुड़े एक लाख के इनामी फुरकान का पुलिस मुठभेड़ में हुआ अंत, मुकीम काला गैंग का था सक्रिय सदस्य

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gourav Kumar , Date: 06/08/2026 12:37:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gourav Kumar ,
  • Date:
  • 06/08/2026 12:37:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कैराना पलायन प्रकरण से जुड़े कुख्यात अपराधी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ में मार गिराया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कैराना पलायन प्रकरण से जुड़े कुख्यात अपराधी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ थाना झिंझाना क्षेत्र की अहमदगढ़ चौकी के अंतर्गत गांव खानपुर कला-रंगाना रोड स्थित जंगल में हुई। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान फुरकान का एक साथी गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक, मृतक बदमाश फुरकान पुत्र फैमुद्दीन निवासी कैराना, कुख्यात मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। लंबे समय से फरार चल रहे फुरकान पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव खानपुर कला के जंगल में पहुंची थी। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें फुरकान घायल हो गया। पुलिस उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक जवान हरविंदर भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, फुरकान का नाम कैराना में दो व्यापारियों की हत्या के चर्चित मामले में भी सामने आया था। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना था और व्यापारिक परिवारों के पलायन का मुद्दा प्रदेश स्तर पर चर्चा में आया था। पुलिस का कहना है कि फुरकान संगठित अपराध से जुड़ा हुआ था और लूट, रंगदारी सहित कई वारदातों में सक्रिय भूमिका निभाता था। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही शामली के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक कार्बाइन, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। साथ ही पुलिस फुरकान के आपराधिक इतिहास और उसके नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: ग्रामीण खेलों को बचाने की मुहिम, कुश्ती परंपरा को नई पहचान देने में जुटे पहलवान 

हरियाणा: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

हरियाणा: महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से हो समाधान, सुरक्षा-सम्मान पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

हरियाणा: नियमितीकरण की मांग पर पार्ट-टू और हारट्रोन कर्मचारियों का विरोध, 11 अगस्त को पंचकूला में प्रदर्शन का ऐलान

हरियाणा: गुरु रविदास जयंती पर निकली पावन कलश वंदन यात्रा का हिसार में भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश: दोस्तों संग घूमने आया युवक मदन सागर तालाब में डूबा, 4 घंटे बाद मिला शव


Featured News