-
☰
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शनिवार को हमारे देश की प्रथम राष्ट्रपति महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉक्टर साहब द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान पर चर्चा की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शनिवार को हमारे देश की प्रथम राष्ट्रपति महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉक्टर साहब द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद जी अपने देश को गुलामी से लेकर आजादी तक सफर तय करते हुए हमारे देश की प्रथम व्यक्ति राष्ट्रपति पद तक का सफर बड़ी चुनौती के साथ पूरा किया, जब हमारा देश आजाद हुआ उसे समय देश की परिस्थितियों बहुत ही भयावह थी। ऐसे वक्त में भगत सिंह महात्मा गांधी तथा देश की तमाम देशभक्ति के सपनों को संयोजते हुए। अंबेडकर जी द्वारा लिखित संविधान के नियम और कानून के साथ नेहरू जी के नेतृत्व में देश को दिन प्रतिदिन प्रगति के पथ पर लेकर चलने का काम किया। राजेंद्र प्रसाद जी लगातार 1950 से सन 1962 तक स्वतंत्र भारत के राष्ट्रपति पद पर आसीन रहे। इन लोगों का सपना था कि हमारे देश का हर व्यक्ति मजबूत हो स्वावलंबी हो तथा हमारे देश में असमानता समाप्त हो छोटे बड़े ऊच नीच का भेद-भाव समाप्त हो ऐसे ही संकल्पना के साथ इन लोगों ने देश की सेवा अंतिम समय तक करते रहे। अमरजीत यादव ने कहा कि उन लोगों का सपना था कि भारत में शिक्षा और खेल को बढ़ावा देते हुए देश में गरीबी मिटाने के लिए तरह-तरह के रोजगार के अवसर तैयार किए जाएं जिससे कि हर हाथ को कम और हर व्यक्ति को मकान उपलब्ध हो सके आज की शासन प्रणाली और व्यवस्था को देखकर देश के लिए शहीद देशभक्तों की आत्मा आज भी कराह रही होगी। क्योंकि ऐसे भारत का सपना लोगों ने नहीं देखा था। महात्मा गांधी भगत सिंह नेहरू जी का सपना था की हमारे देश में गरीब मजदूर किसान महिला तथा नौजवानों की हक और अधिकार को दिया जाए तथा समाज में सामानता लाया जाए लेकिन वर्तमान समय में उन सपनों को सरकार द्वारा चकनाचूर किया जा रहा है इस अवसर पर डॉक्टर आदित्य अरविंद यादव मनोज पांडे ए ओम प्रकाश सिंह आलोक श्रीवास्तव संतोष कुमार चंद्रशेखर राम प्रवेश तथा अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित