Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 25/11/2026 11:02:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 25/11/2026 11:02:23 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार, 24 नवंबर को पंजाबी गुरुद्वारा नुमाइश कैंप की ओर से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। नगर कीर्तन का शुभारंभ पंजाबी गुरुद्वारा नुमाइश कैंप से हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे पांच प्यारे साहिबान चल रहे थे, जबकि उनके पीछे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में नगर कीर्तन आगे बढ़ा। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

नगर कीर्तन भारत माता चौक, गोपाल नगर, रुड़की कैंप और गौशाला सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पंजाबी गुरुद्वारा नुमाइश कैंप पहुंचकर संपन्न हुआ। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण घोड़ों पर सवार निहंग सिंह रहे। वहीं, पंजाब से आई बैंड पार्टी और गतका पार्टी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों और पारंपरिक करतबों से लोगों का मन मोह लिया। गतका प्रदर्शन देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सरदार तजिन्दर सिंह, सरदार दविन्दर सिंह बाठला, सरदार त्रिलोचन सिंह, सरदार करनैल सिंह, भाई परमजीत सिंह, हितेश गुलाटी, जॉनी बग्गा, हरजीत सिंह नरूला, अमनदीप सिंह, अमरजीत सिंह, दीपक सिंह, गुरदीप सिंह, सेवा सिंह, मनजीत सिंह और शिवजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही। आयोजकों के अनुसार प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारे में कीर्तन, अरदास और लंगर का भी आयोजन किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


Featured News