-
☰
उत्तर प्रदेश: चोपन में भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का भव्य स्वागत, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले के चोपन में भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह के आगमन पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में नगर के प्रसिद्ध श्याम लॉज परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी और समर्थक शामिल हुए। चोपन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. उदयभान सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया और उनके समर्थन में नारे लगाए। स्वागत समारोह के दौरान पूर्व विधायक ने उपस्थित लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोनभद्र और विशेष रूप से चोपन की जनता से मिलने वाला स्नेह और अपनापन उन्हें हमेशा जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समस्याओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई। इस स्वागत समारोह में जनपद सोनभद्र के प्रमुख संघ अध्यक्ष राजन सिंह, पूर्व विधायक के सुपुत्र एवं युवा समाजसेवी आशीष प्रताप सिंह, अभय पटेल, शीतल उपाध्याय, अजित सिंह, धीरज सिंह, भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह, अपना दल एस के जिला महासचिव श्यामा चरण गिरी, संजय चेतन, चोपन मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, जीतू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।