-
☰
उत्तर प्रदेश: नव-निर्मित पुलिस सहायता बूथ का लोकार्पण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी मजबूत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के बड़ी बसही में नव-निर्मित पुलिस सहायता बूथ का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद फीता काटकर बूथ का उद्घाटन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के बड़ी बसही में नव-निर्मित पुलिस सहायता बूथ का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद फीता काटकर बूथ का उद्घाटन किया। पुलिस के अनुसार, यह सहायता बूथ कोतवाली कटरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नटवा पुलिस चौकी को विंध्याचल से जोड़ेगा। इससे क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अधिक प्रभावी और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस पहल से क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं और आमजन को सुरक्षा संबंधी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में यह पुलिस सहायता बूथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, थाना कोतवाली कटरा के प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
Murder News: दोस्ती को लेकर JNU में हुई खूनी झड़प, छात्र की एक आंख की गई रोशनी
Delhi AQI Today: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, रोहिणी से जहांगीरपुरी तक प्रदूषण का कहर
उत्तर प्रदेश: मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खोया और कराची हलवा के नमूने लिए
उत्तर प्रदेश: मंडल स्तरीय दिव्य दीपावली मेले का शुभारंभ, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने किया उद्घाटन