Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नगर निगम और आईटीसी मिशन सुनहरा कल ने चलाया स्वच्छता अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 14/07/2026 12:07:45 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 14/07/2026 12:07:45 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में नगर निगम सहारनपुर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के दिशा-निर्देश में वार्ड-25 में उमंग सुनहरा कल सेवा समिति द्वारा PUMA 5.0 अभियान के अंतर्गत व्यापक डोर-टू-डोर IEC (सूचना, शिक्षा एवं संचार) गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर श्री आर. सी. पाण्डेय जी तथा नगर निगम के वार्ड सुपरवाइजर मुनेश कुमार ने अभियान में सहभागिता करते हुए घर-घर जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने, घर से निकलने वाले कचरे को नगर निगम के वाहन को ही सौंपने, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान के दौरान उमंग सुनहरा कल सेवा समिति की टीम ने नागरिकों को स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के उद्देश्यों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, होम कम्पोस्टिंग, पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही घर घर स्वच्छता संबंधी पंपलेट वितरित कर लोगों से स्वच्छ एवं स्वस्थ सहारनपुर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।