-
☰
उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं ने अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक रहने का लिया संकल्प
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी, निजामाबाद के परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के बालक-बालिका खिलाड़ियों और युवाओं ने राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में अपने हक और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर अन्याय और गलत के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि युवा अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठाएंगे तो आने वाले समय में उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और समाज में किसी भी तरह के अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और युवाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा समाज के अन्य युवाओं को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चंद्रदेव यादव, हंसराज यादव, आदित्य सिंह, रामप्रवेश, मिथिलेश, संतोष सहित अन्य सम्मानित साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवाओं को शिक्षा, खेल और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
राजस्थान: दो करोड़ की लव-कुश वाटिका पर लगा ताला, हरियाली अमावस्या पर मायूस लौटीं महिलाएं
राजस्थान: बनेठा में तिरंगा रैली से गूंजा उप तहसील मुख्यालय, देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा बाजार
पंजाब: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने तैयारियों की करी समीक्षा
राजस्थान: हरियाली अमावस्या पर जाशमा-मंगरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब