Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह को पकड़ा, 4 आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 08/04/2026 12:00:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 08/04/2026 12:00:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद में अपराध पर लगाम कसने के अभियान के तहत Mirzapur Police को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद में अपराध पर लगाम कसने के अभियान के तहत Mirzapur Police को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली शहर और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अन्तरजनपदीय शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 7 अप्रैल 2026 को कचहरी तिराहे के पास से पवन कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।  पूछताछ के दौरान पवन की निशानदेही पर पुलिस ने उसके तीन अन्य साथियों—महेश कुमार बिन्द, रमेश केशरी और पिन्टू कुमार बिन्द—को भी दबोच लिया।

 

चारों आरोपी शातिर तरीके से मोटरसाइकिल चोरी कर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने का संगठित नेटवर्क चला रहे थे। 02 चोरी की मोटर साइकिल, 11 इंजन, 03 कटी हुई चेचिस, 06 साइलेंसर, 04 पेट्रोल टंकी, 22 रिंग व अन्य पार्ट्स, पुलिस के अनुसार, गिरोह चोरी की गाड़ियों को काटकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेचता था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता था। इस गिरोह की सक्रियता कई जनपदों तक फैली हुई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली शहर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।


Featured News