-
☰
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर कचहरी के सामने बेकाबू भैंसों का आतंक, बाइक सवार गंभीर घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर कचहरी परिसर के गेट नंबर छह के सामने शुक्रवार को बेकाबू भैंसों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। भैंसों की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर कचहरी परिसर के गेट नंबर छह के सामने शुक्रवार को बेकाबू भैंसों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। भैंसों की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह युवक को संभाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कचहरी के गेट नंबर छह के पास अचानक भैंसों का झुंड बेकाबू हो गया। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार को भैंसों ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसके चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की, जिससे युवक की जान बच गई।
इस घटना ने शहर में खुलेआम मवेशियों के आवागमन और डेयरी संचालकों की मनमानी पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। कचहरी के आसपास दिनभर अधिवक्ताओं, वादकारियों और राहगीरों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद व्यस्त समय में सड़कों पर भैंसों के झुंड निकलने से हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद मवेशियों के आवागमन के लिए न तो समय निर्धारित किया गया है और न ही कोई अलग मार्ग तय हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि व्यस्त मार्गों पर मवेशियों के आवागमन पर प्रभावी रोक लगाई जाए, उनके लिए अलग रूट निर्धारित हो और नियमों की अनदेखी करने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उत्तर प्रदेश: डकैती की योजना बनाते चार आरोपी हुए गिरफ्तार, चोरी का सोना-चांदी और तमंचा हुआ बरामद
गुजरात: शिकायतों के समाधान की नियमित निगरानी करें अधिकारी, डीसी ने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़: छठ पर्व की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में दुकानों में घुसा बेकाबू ट्रक, लाखों रुपयों का हुआ नुकसान